Advertisement
breaking news

असम-मिजोरम बॉर्डर झड़प में 6 जवान शहीद, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने की PMO से दखल की मांग

मिजोरम

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद और भी भड़कता जा रहा है। दोनों राज्यों के बॉर्डर पर असम के सुरक्षाबलों और मिजोरम के नागरिकों के बीच झड़प हुई हैं। इस झड़प में असम पुलिस के छह जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना के बाद दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने पीएमओ से इस मामले में दखल देने की मांग की है।

Advertisement

 

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि असम पुलिस के छह वीर जवानों ने असम-मिजोरम बॉर्डर पर हमारे प्रदेश की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए अपने जान की कुर्बानी दे दी। मैं सभी शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari