Advertisement

महबूबा मुफ्ती के बिगड़े बोल-अफगानिस्तान में देखो…मत लो हमारे सब्र का इम्तेहान, मिट जाओगे

जम्मू कश्मीर

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बौखलाहट फिर सामने आ गई। महबूबा ने शनिवार को तालिबान की आड़ में केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे सब्र का इम्तिहान मत लें। हमारे पास अफगानिस्तान की मिसाल है, जब तक आप लोगों के दिलो दिमाग को नहीं जीतोगे, फौज काम नहीं आती।

Advertisement

 

उन्होने कहा कि तालिबान ने अंतत: अमेरिका को अफगानिस्तान से भागने पर मजबूर कर दिया। महबूबा के बिगड़े बोल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कश्मीर और अफगानिस्तान के हालात की तुलना करते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि जिस वक्त यह बर्दाश्त का बांध टूट जाएगा, तब आप नहीं रहोगे, मिट जाओगे। पड़ोस (अफगानिस्तान) में देखो क्या हो रहा है। उनको भी वहां से बोरिया-बिस्तर लेकर वापस जाना पड़ा।

 

उन्होंने आगे कहा कि आप के लिए अभी भी मौका है, जिस तरह वाजपेयी जी ने बातचीत शुरू की थी कश्मीर में, बाहर भी (पाकिस्तान के साथ) और यहां भी, उसी तरह आप भी बातचीत का सिलसिला शुरू करो।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari