Advertisement

कल्याण सिंह के निधन पर यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश, पीएम ने जताया दुःख

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया जा रहा है। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त की शाम नरोरा में गंगा तट पर किया जाएगा। और उस दिन राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Advertisement

पीएम मोदी ने जताया दुःख

प्रधानमंत्री ने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर से फोन पर बात की और संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं शब्दों से परे दुखी हूँ। कल्याण सिंह जी…राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari