breaking news

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन

पंजाब
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया। जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी, राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे, फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। यात्रा के दौरान संतोख सिंह चौधरी की सांस अचानक फूलने लगी और फिर वो सड़क पर गिर गए। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन संतोख सिंह चौधरी की जान नहीं बचाई जा सकी। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया है।

Share from here