Mallick bazar Fire

Mallick bazar Fire – मल्लिक बाजार में लगी आग, 7 दमकल की गाड़ियां मौके पर

कोलकाता

Mallick bazar Fire – कोलकाता में फिर अग्निकांड की घटना घटी है। आग मल्लिक बाजार और एजेसी बोस रोड के पास के एक बहूमंजिला इमारत में लगी है।

Mallick bazar Fire

मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम कर रही हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे आग लगी।

तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़ों का गोदाम है, जबकि ऊपर की दो मंजिलों का इस्तेमाल रहने के लिए किया जाता है।

इमारत में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, इमारत एक तंग गली में स्थित होने के कारण दमकल टीमों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन दमकल अधिकारियों के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, यह शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है।

Share from here