Fake Call Center – कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने टेंगरा और दक्षिण 24 परगना के रासापुंजा इलाके में छापेमारी कर एक फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
Fake Call Center
फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिका और लंदन के लोगों को ठगने का काम चल रहा था। साइबर क्राइम विभाग ने दोनों जगहों पर छापेमारी कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने 56 डिजिटल डिवाइस, कई सिम कार्ड और राउटर जब्त किए हैं। जांचकर्ताओं को गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से बड़ी संख्या में नकद भी मिले।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में दौरान गिरीश समतारी नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा गया; वह दक्षिण 24 परगना के रासापुंजा इलाके में चल रहे एक कॉल सेंटर के लिए ‘मनी हैंडलर’ का काम करता था।
इसके बाद पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। जांच टीम ने दक्षिण 24 परगना के ही विष्णुपुर थाना क्षेत्र में भी एक जगह छापा मारा, जहां एक अवैध कॉल सेंटर से जुड़े नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद टांगरा इलाके में छापेमारी की गई, जहां से 13 डेस्कटॉप कंप्यूटर, 8 लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, एक राउटर और 15 मल्टीमीडिया हेडसेट जब्त किए गए। साथ ही, टांगरा से नकद भी बरामद हुए।
Fake Call Center – पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है, ये फर्जी कॉल सेंटर कहां से चलाए जा रहे थे, इस ठगी का पूरा नेटवर्क कितना बड़ा है और किन-किन लोगों को शिकार बनाया गया है।
