भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और निर्णायक टी20 मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरे मैच में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। ऐसे में अब टीम इंडिया एक और मैच जीतकर सीरीज पर भी कब्ज़ा जमाना चाहेगी। भारतीय टीम के लिए ओपनिंग जोड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। शुभमन गिल और ईशान किशन लगातार टी20 फॉर्मेट में बल्ले से फ्लॉप हो रहे हैं। ऐसे में हार्दिक क्या इस मैच में पृथ्वी शॉ को मौका दे सकते हैं। शॉ घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टी20 टीम में जगह बना पाने में सफल रहे हैं।
Share from here
