Advertisement
breaking news

Alexei Navalny – पुतिन के विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत

विदेश

Alexei Navalny – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत की खबर है। वह लंबे समय से जेल में थे।

Advertisement

Alexei Navalny

कहा जा रहा है कि यमालो-नेनेट्स की जेल में उनकी मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यमालो-नेनेट्स ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट प्रशासन ने आधिकारिक बयान में बताया कि शुक्रवार को जेल में चहलकदमी के बाद नवलनी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था।

तबियत ठीक नहीं होने के बाद वे बेहोश हो गए थे। इसके बाद मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया, लेकिन वह होश में नहीं आ पाए।

हालांकि, अभी उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एलेक्स को लेकर कई बार अफवाहें भी सामने आती रही हैं। इससे पहले 2020 में उन्हें साइबेरिया में जहर देकर मारने की भी खबर सामने आई थी।

हालांकि, रूसी सरकार ने उन्हें मारने की कोशिशों से इनकार किया था। इसके बाद जेल से उनके गायब होने की भी अफवाह उड़ी थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari