breaking news

Uluberia – टीएमसी ने केंद्रीय वाहिनी के जवान पर लगाया महिला से छेड़छाड़ का आरोप

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Uluberia में चुनाव ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय वाहिनी के एक जवान पर एक स्थानीय महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मंत्री शशि पांजा ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी साझा की। आज यहां मतदान होगा।

Uluberia

घटना रविवार सुबह उलुबेरिया के चांदीपुर में हुई। शशि पांजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठाया कि बंगाल में सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों को भेजा जा रहा है वे ही बंगाल की महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं?

उन्होने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रविवार की सुबह उलूबेरिया के चांदीपुर इलाके में एक महिला मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी तभी वहां मौजूद केंद्रीय बल के जवान ने आकर उन्हें कुप्रस्ताव दिया। महिला ने स्वाभाविक रूप से इसे अस्वीकार कर दिया।

उसके बाद सीआईएसएफ के दो जवानों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने छेड़छाड़ समेत कई आरोपों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तृणमूल ने कहा कि यह केंद्रीय बल कुछ घंटों बाद उलुबेरिया में मतदान की जिम्मेदारी संभालेगा। उससे पहले वे इस तरह भय का माहौल बना रहे हैं।

Share from here