Fake Passport – पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम धीरेन घोष है।
Fake Passport
लालबाजार विशेष जांच दल ने मंगलवार रात उसे नदिया के चकदह थाना अंतर्गत मदनपुर स्थित एक किराये के मकान से गिरफ्तार किया।
जांचकर्ताओं ने वहां से कई दस्तावेज भी जब्त किए। इस घटना में धीरेन सहित तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट गिरोह के मुखिया मनोज गुप्ता से पूछताछ में धीरेन का नाम सामने आया था। मनोज को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।
धीरेन कई वर्षों तक विदेश में रहा है। 2017 में देश लौटने के बाद मनोज से संपर्क में आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share from here
