Advertisement

Online Fraud – 6 लाख से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी, बिधाननगर पुलिस ने केरल से किया गिरफ्तार

कोलकाता

Online Fraud – ऑनलाइन ठगी मामले में बिधाननगर ईस्ट पुलिस की टीम ने केरल से धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

Online fraud

पुलिस ने केरल के पलक्कड़ जिले के नट्टुकल थाना क्षेत्र में छापा मारकर ऑनलाइन ठगी के आरोपी आनंदन पी. थंभी (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई बिधाननगर ईस्ट थाना के केस संख्या 25/25  के तहत की गई, जिसमें BNS की धारा 318(4)/3(5) के तहत मामला दर्ज है।

पीड़िता दीप्ति जैन को वॉट्सऐप के माध्यम से एक रेस्टोरेंट रिव्यू “बिज़नेस ऑपर्च्युनिटी” के नाम पर संपर्क किया गया था और बाद में एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया।

शुरुआत में थोड़ा मुनाफा दिखाकर उनका विश्वास जीता गया, फिर 6,68,900 रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी को आज स्थानीय अदालत में ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया जाएगा। पुलिस की जांच जारी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari