breaking news

Kolkata Accident – मेटाडोर ने स्कूटर और वैन को मारी टक्कर, 1 की मौत

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Kolkata Accident – कोलकाता में बासंती हाईवे पर मेटाडोर ने स्कूटर और सब्जी वैन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

Kolkata Accident

पुलिस ने मेटाडोर के चालक की तलाश शुरू कर दी है। पता चला है कि स्कूटर बुधवार सुबह हाईवे पर बंतला से आ रहा था।

स्कूटर पर दो महिलाएं सवार थीं। चौबागा इलाके में मेटाडोर ने पहले स्कूटर को टक्कर मारी। दो महिलाएं सड़क पर गिर गई। फिर चालक ने एक सब्जी वैन को टक्कर मार दी और गाडी छोड़कर भाग गया।

प्रत्यक्षदर्शी घायलों को बचाने के लिए दौड़े। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत घायलों को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन ने पहले ही घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share from here