Advertisement

पश्चिम बंगाल में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 19 हुई

कोलकाता

कोलकाता। कोरोना वायरस भारतीय सेना में भी पैर पसारने लगा है। भारतीय सेना के पूर्वी कमान के कोलकाता स्थित कमांड अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Advertisement

बेलियाघाटा नाइसेड में उनके खून के नमूने को जांच के लिए भेजा गया था। रविवार रात उसकी रिपोर्ट आई है जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके पहले कमांड अस्पताल के सेरोलॉजिकल रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पूर्वी कमान मुख्यालय से इस बात की पुष्टि की गई है कि रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बताया गया है कि डॉक्टर दिल्ली गए थे। उसके बाद 17 मार्च को कोलकाता लौटे थे। वह कमांड हॉस्पिटल में एनस्थीसिया डिपार्टमेंट के एचओडी यानी प्रमुख हैं। 18 से 21 मार्च तक उन्होंने अस्पताल में इलाज भी किया था। उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी।

अस्पताल में उन्हें भर्ती कर लिया गया था। धीरे-धीरे जब कोरोना के लक्षण दिखने लगे तो नमूने को जांच के लिए भेजा गया। अब रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari