Todays news

Todays News – 06/02/2026 – आज की खबरें

News of the Day

Todays News – Sunlight Morning Brief

📅 शुक्रवार | 06 फरवरी 2026


Todays News


कोलकाता/ बंगाल

  • कोलकाता के महेशतला में अवैध कॉल सेंटर चलाने के आरोप में 8 लोग गिरफ्तार।
  • तृणमूल घुसपैठियों को बचाने के लिए कोर्ट पर बना रही है दबाव – पीएम मोदी।
  • भाजपा 3 से बढ़कर 77 हुई, अब 77 से 177 के साथ विधानसभा में आने का इंतज़ार करें – शभेंदु अधिकारी।
  • राज्य के बजट पर आज शुवेंदु अधिकारी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस।
  • मौसम में फिर बदलाव। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में न्यूनतम तापमान अगले कुछ दिनों तक रह सकता है सामान्य से नीचे।

राष्ट्रीय

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे छात्रों से परीक्षा पर चर्चा।
  • दिल्ली के आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार।
  • सिक्किम के ग्यालशिंग में 4.5 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती।
  • सलमान खान आज होंगे जयपुर उपभोक्ता आयोग में पेश।
  • प्रशांत किशोर की ‘जन सूराज पार्टी’ ने बिहार चुनाव के रिज़ल्ट को चुनौती देते हुए किया सुप्रीम कोर्ट का रुख। आज सुनवाई की संभावना।

अंतरराष्ट्रीय

  • यूक्रेन-रूस युद्ध स्पेस तक पहुंचा, रूस रख रहा यूरोपियन सैटेलाइट्स पर नज़र।
  • मैंने दुनिया भर में न्यूक्लियर युद्ध रोके हैं – ट्रंप।
  • अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है – कैरोलिन लेविट।

खेल

  • RCB ने जीता विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का खिताब।
  • अंडर-19 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में आज इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत।

विस्तृत खबरों के लिए पढ़ें – www.sunlightnews.co.in

Share from here