Todays news

Todays News – 05/03/2026 – आज की खबरें

News of the Day

Todays News – SUNLIGHT Morning Brief
📅 बृहस्पतिवार |  5 मार्च 2026

Todays News


कोलकाता/बंगाल

  • आज राज्यसभा के लिए नामांकन का आखिरी दिन। तृणमूल से पूर्व IPS राजीव कुमार, एक्ट्रेस कोयल मल्लिक, वकील मेनका गुरुस्वामी और बाबुल सुप्रियो और भाजपा से राहुल सिन्हा भरेंगे नामांकन।
  • वाम नेता और कार्यकर्ता पूरी रात डटे रहे CEO ऑफिस के बाहर। मनोज अग्रवाल से नही हुई मुलाकात। बोले आज करेंगे मुलाकात।
  • हुमायूं कबीर को ‘Y प्लस’ कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली।
  • रविवार से बुधवार तक बारिश का पूर्वानुमान। उत्तर से दक्षिण तक बारिश की उम्मीद।

राष्ट्रीय

  • कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची। वकील अभिषेक मनु सिंघवी, वेम नरेंद्र रेड्डी, फूलो देवी नेताम, कर्मवीर सिंह बौद्ध और कांगड़ा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा को राज्यसभा का टिकट।
  • पुरी का जगन्नाथ मंदिर आज श्रीमुख श्रृंगार के लिए शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा बंद।

अंतरराष्ट्रीय

  • इज़राइली सेना ने लोगों से किया अनुरोध – कहा, अपनी ज़िम्मेदारी समझें और निर्देशों के मुताबिक काम करें, इससे उनकी जान बच सकती है।
  • Gen Z के विरोध के बाद नेपाल में आज चुनाव।
  • पाकिस्तान में भूकंप के झटके। रिक्टर स्केल पर झटके की तीव्रता 4.3 थी।
  • ईरान ने बातचीत का न्योता भेजा, अमेरिका ने कोई जवाब नहीं दिया।

खेल

  • भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफ़ाइनल।
  • ISL में आज ईस्ट बंगाल का मैच। गोवा से मुकाबला।

Todays News – अन्य विस्तृत खबरों के लिए पढ़ें सनलाइट न्यूज

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें – जॉइन ग्रुप

Share from here