Chaitra Maas – चैत्र मास 4 मार्च से शुरू हुआ है जो 2 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान पांच बृहस्पतिवार रहेंगे। शनिवारी संक्रांति रहेगी।
Chaitra Maas –
ज्योतिषाचार्य राकेश व्यास ने बताया कि 14 मार्च 2026 तक चतुरग्रही योग और 14 मार्च से सूर्य शनि युति और राहु मंगल युति बन रही है।
ज्योतिषचार्य व्यास के अनुसार चैत्र मास में देश के कुछ हिस्सों में आंधी, तूफान, भूकंप, प्राकृतिक प्रकोप आदि घटित हो सकते हैं।
कुछ राज्यों में हिंसा, उपद्रव युद्ध जन स्थिति आदि के योग बन रहे हैं। उनके अनुसार इस दौरान बन रहे ज्योतिषीय समीकरण से सत्ता पक्ष के गठबंधन में खींचतान की संभावना हो सकती हैं।
सरकार की किसी नीति या फैसले के विरोध में उपद्रव हिंसा की घटना देखी जा सकती है। चांदी में तेजी की संभावना है।
विश्व के कुछ राष्ट्रों में भारी अशांति देखने को मिल सकती है, प्रधान नेता के खिलाफ जन आंदोलन से सत्ता परिवर्तन भी संभव है।
अमेरिका, इजरायल, ईरान ब्रिटेन, बांग्लादेश, पाकिस्तान सहित कुछ अन्य देशों में स्थिति बिगड़ने की संभावना बन रही है।
विश्व स्तर पर चिंताजनक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जिससे पश्चिम एशिया में अशांति का माहौल बन सकता है।
