mayawati on kashmir visit of opposition

Mayawati on lapse in President Murmu Protocol – राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल को लेकर पश्चिम बंगाल में हुए विवाद पर मायावती ने कहा – यह दुर्भाग्यपूर्ण..

देश

Mayawati on lapse in President Murmu Protocol – मायावती ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान उनके प्रोटोकॉल का ख्याल न रखने को गलत बताया है।

Mayawati on lapse in President Murmu Protocol

बीएसपी नेता मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमे उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

उन्होंने लिखा – भारतीय संविधान के आदर्श व मान-मर्यादा के मुताबिक़ सभी को मा. राष्ट्रपति पद का सम्मान करना एवं इनके प्रोटोकाल का भी ध्यान रखना ज़रूरी तथा इस पद का किसी भी रूप में राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है।

वर्तमान में देश की राष्ट्रपति एक महिला होने के साथ-साथ वे आदिवासी समाज से भी हैं। लेकिन अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल में उनके दौरे के लेकर जो कुछ भी हुआ वह नहीं होना चाहिये था। यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण।

उन्होंने आगे लिखा – इसी प्रकार, पिछले कुछ समय से संसद में भी ख़ासकर लोकसभा अध्यक्ष के पद का भी जो राजनीतिकरण कर दिया गया है, यह भी उचित नहीं है।

सभी को संवैधानिक पदों का दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आदर-सम्मान व उनकी गरिमा का भी ध्यान रखना चाहिये तो यह बेहतर होगा।

इसी क्रम में संसद का कल से शुरू हो रहा सत्र देश व जनहित में पूरी तरह से सही से चले, यही लोगों की अपेक्षा व समय की भी माँग।

Share from here