Gyanesh Kumar – चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने की कालीघाट में पूजा, गो बैक स्लोगन..

कोलकाता

Gyanesh Kumar – इलेक्शन कमीशन की फुल बेंच रविवार रात राज्य में पहुंची। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने आज सुबह कालीघाट में पूजा की।

Advertisement

Gyanesh Kumar

ज्ञानेश कुमार को आज फिर विरोध का सामना करना पड़ा। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। गो बैक के नारे भी लगे।

ज्ञानेश कुमार चेहरे पर मुस्कान लिए कालीघाट में पूजा कर के निकले। उन्होंने कहा, “हर भाई-बहन को मेरा नमस्कार। काली मां सभी को ठीक रखें।”

उल्लेखनीय है कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर समेत कुल 12 लोग बंगाल आए हैं। राज्य के चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी और चीफ इलेक्शन ऑफिसर रविवार रात उन्हें लेने एयरपोर्ट गए थे।

इस बीच, ज्ञानेश कुमार को शहर में कदम रखते ही विरोध का सामना करना पड़ा। VIP रोड से गुजरते समय उन्हें काले झंडे दिखाए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari