Kolkata – पीएम मोदी की सभा से पहले गिरीश पार्क रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है। मंत्री शशि पांजा के घर पर भी पत्थरबाजी हुई है।
Kolkata
मंत्री शशि पांजा ने कहा कि वे भी चोटिल हुई हैं। मंत्री ने कहा कि ये बीजेपी के गुंडे हैं। मंत्री ने कहा कि बिहार झारखंड के लोगों को लेकर भाजपा बंगाल जितना चाहती है।
उन्होंने कहा कि बस से उतर कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बॉयकॉट बीजेपी का फ्लेक्स हटाया। दुबारा फ्लेक्स लगाते समय भाजपा के लोगों ने पत्थर बाजी की।
पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि जिस बस से कार्यकर्ता जा रहे उस बस के आगे अचानक से कुछ लोग आए और बस पर पत्थर बरसाए।
