Advertisement

Ayodhya Ram Mandir – रामलला के जन्मोत्सव पर दिव्य ‘सूर्य तिलक’ का अद्भुत नज़ारा

देश

Ayodhya Ram Mandir – रामनगरी अयोध्या आज रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति, आस्था और भव्यता के अद्भुत संगम की साक्षी बन रही है।

Advertisement

Ayodhya Ram Mandir

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में इस खास मौके के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 

मन्दिर प्रशासन के अनुसार आज मंदिर पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले भक्त सहजता से रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

सुबह 6:30 बजे से अनुष्ठान शुरू हो गए, जो 11 बजे तक चले।  इसके बाद दोपहर ठीक 12 बजे भगवान रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया।

इस दौरान सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर पड़कर दिव्य “सूर्य तिलक” का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत की, जिसे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी प्रसारित किया गया।

इस खास अवसर पर भगवान को करीब छह क्विंटल पंजीरी और 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। मंदिर परिसर में बधाई गान और फूल बंगला झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari