ED Raid – प्रवर्तन निदेशालय ने राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में पूरे राज्य में एकाधिक जगह तलाशी अभियान चलाया है।
ED Raid
ईडी सूत्रों के अनुसार ईडी के अधिकारी कोलकाता, मुर्शिदाबाद और बनगांव सहित 12 स्थानों पर तलाशी जारी है।
बताया जा रहा है कि कोलकाता के पोद्दार कोर्ट, मिंटो पार्क, लार्ड सिन्हा रोड सहित एकाधिक जगह ईडी की रेड जारी है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले के सिलसिले में राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री, ज्योतिप्रिय मल्लिक को 2023 में गिरफ़्तार किया गया था।
शुक्रवार तड़के, ED अधिकारियों की कई टीमें CGO कॉम्प्लेक्स से रवाना हुईं और अपने तय ठिकानों की ओर बढ़ गईं।
ED सूत्रों के अनुसार, राशन वितरण घोटाले की जाँच के दौरान एक कारोबारी का नाम सामने आया था। इसी सुराग के आधार पर, जाँच अधिकारियों की एक टीम आज उनके घर पहुँची।
