Advertisement
sunlight news

लोकसभा सचिवालय तक पहुँचा कोरोना, संक्रमित मिला कर्मचारी

देश

नई दिल्ली। लोकसभा सचिवालय में एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। कर्मचारी को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि गत सोमवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने इस कर्मी के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की। जिसके बाद इस कर्मचारी के परिवार के सभी 11 सदस्यों की भी जांच कराई।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा सचिवालय में सोमवार से कामकाज शुरू हुआ है। सचिवालय में 33 फीसदी कर्मचारियों को ही काम पर बुलाया जा रहा है। सचिवालय ने एक निर्देश जारी कर सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को सोशल डिस्टेस्टिंग के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गत सोमवार को स्वयं ही कार्यालय से कामकाज किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari