Assam – असम में फिर हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार, विधायक दल की बैठक में फैसला

अन्य

Assam – असम के अगले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ही होंगे। बीजेपी की विधायक दल की बैठक में ये फैसला हुआ है।

Assam

जेपी नड्डा ने हिमंत बिस्वा के नाम का ऐलान किया। 12 मई को सुबह 11 बजे हिमंत बिस्वा सरमा तीसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने विधानसभा चुनावों में दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्य में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है।

126 सदस्यीय सदन में भाजपा ने 82 सीटें सुरक्षित कीं, जबकि उसके सहयोगी दल एजीपी और बीपीएफ ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की।

Share from here