Iran US – अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने की कोशिशों को एकबार फिर बड़ा झटका लगा है।
Iran US
ईरान ने बीते कल यानी रविवार को अमेरिका द्वारा 6 मई को भेजे गए 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव का जवाब दिया।
ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, तेहरान ने अपने जवाब में कहा है कि युद्ध हर मोर्चे पर खत्म होना चाहिए।
ईरान ने खास तौर पर लेबनान की स्थिति और होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही का मुद्दा उठाया।
ईरान का कहना है कि अमेरिका की मांगें जरूरत से ज्यादा हैं। उधर ट्रंप ने साफ किया कि उन्हें ईरान की प्रतिक्रिया बिल्कुल पसंद नहीं आई।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी एक बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि ईरान के प्रतिनिधियों की ओर से दिया गया जवाब उनकी उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरा नहीं उतरा।
ट्रंप ने ईरान पर दशकों से अमेरिका को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए लिखा, ‘ईरान पिछले 47 वर्षों से अमेरिका और पूरी दुनिया के साथ केवल ‘देरी’ करने का खेल खेल रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा कि उन्होंने हमारे महान देश का मजाक उड़ाया है, लेकिन अब वे और नहीं हंस पाएंगे।’
