India Squad vs AFG – भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए स्क्वाड का एलान कर दिया गया है।
India Squad vs AFG
जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। टेस्ट फॉर्मेट में ऋषभ पंत अब उपकप्तान नहीं है, बल्कि केएल राहुल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वनडे में श्रेयस अय्यर उपकप्तान होंगे, तो ईशान किशन दूसरे विकेटकीपर। वहीं रोहित और हार्दिक की फिटनेस को लेकर सवाल है। वह फिट होंगे तो वनडे टीम का हिस्सा होंगे।
टेस्ट टीम में हर्ष दुबे, मानव सुथार, गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया है। जबकि प्रिंस यादव को वनडे टीम में शामिल किया गया है।
अफ़गानिस्तान के एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।
अफ़गानिस्तान वनडे के लिए भारतीय टीम – शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा(फिट होने पर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या(फिट होने पर), एनकेआर, वाशिंगटन सुंदर, के यादव, पी कृष्णा, पी यादव, जी बराड़, हर्ष दुबे
