Census cm suvendu adhikari

Census – राज्य में 1 अगस्त से जनगणना शुरू, इसका राजनीति से कोई भी लेना-देना नहीं – मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता बंगाल

Census – पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस की और जनगणना से संबंधित जानकारी साझा की।

Census

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पहली बार जनगणना डिजिटल तरीके से की जाएगी। सीएम ने बताया कि जनगणना का काम 1 अगस्त से शुरू होकर फरवरी के अंत तक चलेगा।

सेल्फ-एन्यूमरेशन सुविधा 15 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि,पहली बार, जनगणना डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करके की जाएगी।

सीएम सुवेंदु ने साफ तौर पर कहा, “जनगणना एक संवैधानिक दायित्व है। घुसपैठियों के आने की वजह से जनसांख्यिकीय प्रोफ़ाइल बदल गई है। यह बात ध्यान में रखें कि इसका राजनीति या जाति से बिल्कुल भी कोई लेना-देना नहीं है।”

इसके अलावा, पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने टिप्पणी की, “पिछली सरकार की ज़िद की वजह से हम पीछे रह गए हैं।”

Share from here