Abhishek Banerjee Sonarpur – चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने जाते समय तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को सोनारपुर में जनरोष का सामना करना पड़ा है।
Abhishek Banerjee Sonarpur
अभिषेक बनर्जी मुख्य सड़क से हटकर दो-पहिया वाहन पर सोनारपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला बोल दिया।
जिस मोटरसाइकिल पर वे सवार थे, उसे भी नुकसान पहुचाया गया। इस अफ़रा-तफ़री के बीच, तृणमूल सांसद ने क्रिकेट हेलमेट पहना।
इस दौरान, उन पर अंडे और जूते भी फेंके गए। उन्होंने जो सफ़ेद शर्ट पहनी हुई थी, वो भी फट गया। उन्हें देख “चोर चोर” के नारे लगने लगे।
अभिषेक बनर्जी आखिरकार तृणमूल कार्यकर्ता के घर पहुँच गए। अभिषेक ने कहा, “मेरा सिर सिर्फ़ इसलिए बच गया क्योंकि मैंने हेलमेट पहना हुआ था।
उन्होंने कहा – मेरा चश्मा तोड़ दिया। हो सकता है कि मैं यहाँ से ज़िंदा निकल जाऊँ, लेकिन मेरे जाने के बाद वे गुंडे यकीनन संजू कर्मकार के बुज़ुर्ग माता-पिता पर अपना गुस्सा निकालेंगे।”
Abhishek Banerjee Sonarpur – उन्होंने आगे कहा, “वे मुझे मारना चाहते हैं! उन्हें मुझे मारने दो! मैं यह जगह नहीं छोड़ूंगा।
