Kalyan Banerjee – श्रीरामपुर के तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी पर चंडीतल्ला में हमला हुआ है।
Kalyan Banerjee
इस घटना के दौरान उन्हें चोट लगी है। कथित तौर पर आम लोगों और प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ ने उन्हें घेरकर न सिर्फ काले झंडे दिखाए, बल्कि ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाए।
इसी बीच उनपर ईंट फेंकी गई। सांसद के सिर में चोट आई है। कल्याण बनर्जी जब अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चंडीतला थाने की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां मौजूद लोगों के एक गुट ने उनका रास्ता रोक लिया।
देखते ही देखते माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। भीड़ के बीच अचानक सांसद के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
घटना के तुरंत बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जहां उनके सिर की प्राथमिक चिकित्सा की गई।
खून से सने कपड़ों में मीडिया से बात करते हुए सांसद कल्याण बनर्जी ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, “यह आम जनता का गुस्सा नहीं है, बल्कि बीजेपी के पाले हुए गुंडों का सुनियोजित हमला है। मुझे जानबूझकर निशाना बनाया गया है और इसके पीछे पूरी तरह से बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाथ है।
