breaking news

TMC – तृणमूल कांग्रेस ने अपनी सारी कमिटियों को तत्काल प्रभाव से किया भंग

बंगाल

TMC – इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। तृणमूल कांग्रेस ने अपनी सारी कमिटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

TMC

टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया – गहन विचार-विमर्श के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की सभी समितियाँ, साथ ही इसके सभी अनुषांगिक संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग माने जाएँगे।

लिखा गया – – पार्टी हर स्तर पर आत्म-निरीक्षण, कार्य-निष्पादन समीक्षा और संगठनात्मक मूल्यांकन की एक व्यापक प्रक्रिया चलाएगी।

इस प्रक्रिया के निष्कर्षों के आधार पर, मुख्य संगठन और सभी अनुषांगिक संगठनों की संगठनात्मक संरचना का पुनर्गठन किया जाएगा और उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी।

पार्टी अपने संगठन को सुदृढ़ बनाने और उसे नए उत्साह तथा उद्देश्य के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share from here