breaking news

Salt Lake – साल्टलेक सेक्टर 2 में महिला की अस्वाभाविक मौत, बिल्डिंग की छत से…

कोलकाता

Salt Lake – शुक्रवार रात को सॉल्टलेक सेक्टर 2 इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

Salt Lake

वह एक ऊंची इमारत के पास घायल हालत में मिलीं और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक महिला की पहचान एमोन रॉय (39) के तौर पर हुई है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, वह एक ऊंची इमारत से नीचे गिर गई।

उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हालांकि शुरुआती संकेतों से लगता है कि उन्होंने इमारत से छलांग लगाई थी, हालांकि इसकी पुष्टि नही हुई है।

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि मौत के पीछे कारण क्या है। शुरुआती जांच से पता चला है कि महिला जादवपुर के रीजेंट पार्क इलाके की रहने वाली थीं।

मृत महिला सॉल्टलेक के DJ ब्लॉक स्थित एक ऊंची बिल्डिंग में स्थित कंपनी में काम करती थीं।

Share from here