Advertisement
breaking news

ED Raid – TMC के बैंक खातों से जुड़े मामले में ईडी की रेड, लालबाजार…

कोलकाता

ED Raid – एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने अब तृणमूल कांग्रेस के बैंक अकाउंट्स से जुड़े मामले को लेकर तलाशी अभियान शुरू किया है।

Advertisement

ED Raid

राजारहाट, राधाबाज़ार, साल्ट लेक समेत पांच जगहों पर एक साथ छापेमारी चल रही है। इन जगहों में एक एविएशन का ऑफिस भी शामिल है।

साल्टलेक के एक बिजनेसमैन के घर पर भी ईडी अधिकारी पहुँचे हैं। बताया जा रहा है कि बिजनेसमैन कई कंपनियां चलाते हैं, जिनमें चार्टर्ड फ्लाइट सर्विस देने वाली एक एविएशन कंपनी भी शामिल है।

सूत्रों का कहना है कि इस कंपनी ने तबकी सत्ताधारी पार्टी से जुड़े कई VVIPs को चार्टर्ड फ्लाइट की सर्विस दी थी।

उल्लेखनीय है कि टीएमसी में टूट के तुरंत बाद ही रिताब्रता के खेमे ने वित्तीय लेन-देन को लेकर आरोप लगाए थे।

इस बीच, तत्कालीन कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास ने HDFC बैंक की सेंट्रल प्लाज़ा शाखा को पत्र लिखकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का खाता फ्रीज़ करने का अनुरोध किया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari