breaking news

Howrah Bhot Bagan Fire – हावड़ा के वोट बागान इलाके में लगी आग

बंगाल

Howrah Bhot Bagan Fire – बुधवार दोपहर हावड़ा के वोटबागान इलाके में काशी मंडल लेन स्थित एक घर में आग लग गई।

Howrah Bhot Bagan Fire

घने काले धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया और घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई।

बेलूर पुलिस स्टेशन की पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

फिलहाल आग के कारणों का पता नही चल सका है।

Share from here