Blood Donation – सनलाइट, कोलकाता। मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था ‘कमल सेवा संघ’ के तत्वावधान में आगामी 12 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
Blood Donation
यह शिविर बलराम दे स्ट्रीट (ऑटो स्टैंड) पर सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। कमल सेवा संघ के अध्यक्ष सुनील हर्ष ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि “रक्तदान महादान है।
हमारा एक छोटा सा प्रयास किसी को जीवनदान दे सकता है। संस्था पिछले कई दिनों से क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं और आम नागरिकों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है।”
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से बढ़-चढ़कर इस शिविर में हिस्सा लेने और ‘हीरो’ बनकर किसी की जिंदगी बचाने की अपील की है।
शिविर की संयोजिका सुमित्रा हर्ष ने बताया कि गर्मियों और त्योहारों के सीजन में अक्सर ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो जाती है, जिसे देखते हुए इस शिविर का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा, आपका रक्त, किसी की उम्मीद और हमारा भविष्य है। एक यूनिट रक्त से तीन अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
शिविर में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की एक विशेष टीम पूरे समय मौजूद रहेगी। सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
Blood Donation – संस्था के पदाधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशेषकर युवाओं से अनुरोध किया है कि इस मानवीय कार्य को सफल बनाएं।
