Advertisement

Rath Yatra – महानगर में रथयात्रा की धूम, मुख्यमंत्री ने खींची इस्कॉन रथ की रस्सी

कोलकाता

Rath Yatra – अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा आयोजित 55वें ऐतिहासिक कोलकाता रथयात्रा महोत्सव का उद्घाटन आज राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा किया गया।

Advertisement

Rath Yatra

इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए कोलकाता की सड़कों पर लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब 11:45 बजे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अल्बर्ट रोड स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचे।

उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा जी के विग्रहों के दर्शन किए और विशेष आरती उतारी। इसके बाद, तरह पारंपरिक भारतीय संस्कृति का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री ने सोने की झाड़ू से रथ के सामने के मार्ग की सफाई (चेरा पंहरा) की।

इसके बाद उन्होंने पवित्र रस्सी खींचकर रथयात्रा का आधिकारिक शुभारंभ किया। इस दौरान इस्कॉन कोलकाता के अध्यक्ष दयाराम दास सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Rath Yatra – इस वर्ष कोलकाता इस्कॉन की रथयात्रा वैश्विक शांति और सद्भाव का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरी है। जहां अमेरिका, रूस, यूक्रेन, चीन और ऑस्ट्रेलिया सहित एक दर्जन से अधिक देशों से श्रद्धालु आए।

सैकड़ों विदेशी इस्कॉन भक्त पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में मृदंग और झांझ की थाप पर झूमते और हरिनाम संकीर्तन करते नजर आए। 

इस्कॉन मंदिर से रवाना होकर तीनों भव्य रथ हंगरफोर्ड स्ट्रीट, ए.जे.सी. बोस रोड, सरत बोस रोड, हाजरा रोड और जे.एल. नेहरू रोड होते हुए ब्रिगेड परेड ग्राउंड (मैदान) स्थित मौसी बाड़ी पहुंचे।

Rath Yatra – इस बार मैदान में भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर (गुंडीचा मंदिर) तिरुपति के प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) मंदिर की वास्तुकला की थीम पर तैयार किया गया है।

भगवान अगले 7 दिनों तक यहीं विराजमान रहेंगे, जहाँ भक्तों के लिए विशेष दक्षिण भारतीय और पारंपरिक 56 भोग महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari