Shree Ramdev Bal Mandal Kolkata – श्रीरामदेव बाल मंडल ने किया दशमी महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

कोलकाता

Shree Ramdev Bal Mandal Kolkata – सनलाइट, कोलकाता। श्रीरामदेव बाल मंडल कोलकाता की ओर से आज दशमी महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया।

Advertisement

Shree Ramdev Bal Mandal Kolkata

भाद्रपद द्वितीया तिथि पर हुए इस पोस्टर विमोचन पर पं. अरुण पुरोहित एवं राजेश किराडू ने पूजन किया। इस दौरान बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम में पं. मंजू दुबे ने महोत्सव आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दस दिवसीय उत्सव का शुभारंभ 12 सितंबर को होगा और 21 सितंबर को समापन होगा।

उन्होंने बताया कि दशमी तिथि तक चलने वाले उत्सव के दौरान आचार्य कन्हैयालाल व्यास के आचार्यत्व में प्रतिदिन विभिन्न द्रव्यों से बाबा का अभिषेक होगा।

इससे पहले मंदिर प्रांगण से ध्वजा यात्रा भी निकाली जाएगी। इस अवसर पर श्रीरामदेव बाल मंडल के संस्थापक जेठमल रंगा के अतिरिक्त कन्हैयालाल बाहेती, बिमल केडिया, सुशील जालान, नीरज सिंघी,

मलय चक्रवर्ती, सच्चिदानंद पारीक, राकेश दुबे, रिकी माली, आनंद साव, सनातन चंद्र, सोनू साव, आलोक राय, विकास विद्यासारिया, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari