Gold Smuggling – राजस्व खुफिया निदेशालय-डीआरआई ने सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ के साथ मिलकर बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया 12 किलोग्राम सोना जब्त किया है।
Gold Smuggling
भारत-बांग्लादेश सीमा पर से होने वाली सोने की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कई बड़ी कार्रवाई की गई।
मंत्रालय ने बताया कि बिहार और बंगाल की बांग्लादेश से लगी सीमा पर लगभग 17 करोड़ रुपये मूल्य का 12 किलोग्राम विदेशी सोना ज़ब्त किया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि इस महीने की 20 और 21 तारीख के दौरान बीएसएफ जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा सड़क के पास तस्करी से लाए विदेशी मूल के सोने के 27 टुकड़े बरामद किए, जिनका वज़न लगभग 3 किलो 15 ग्राम है।
इसके बाद राजस्व खुफिया निदेशालय ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत उस सोने को ज़ब्त कर लिया।
एक अन्य घटना में, बीएसएफ जवानों ने पश्चिम बंगाल के हाथखोला गांव में भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती बाड़ के पास तस्करी से लाए गए लगभग 1 किलो 16 ग्राम विदेशी मूल का सोना बरामद किया।
इससे पहले, 10-11 सितंबर 2026 को, BSF के जवानों ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर की बाड़ के पास BOP पथेरगाटा इलाके में विदेशी मूल के सोने की 48 पीस (जिनका वज़न लगभग 5.9 किलोग्राम था) बरामद की थीं।
पटना में, DRI अधिकारियों ने एक ट्रेन यात्री से विदेशी मूल की सोने की 15 छड़ें और सोने के 4 छोटे कटे हुए टुकड़े (जिनका वज़न लगभग 1.71 किलोग्राम था) बरामद कर ज़ब्त किए।
जांच से पता चला कि यह सोना बांग्लादेश से तस्करी करके लाया गया था। उस व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया।
