Burrabazar – सनलाइट, कोलकाता। बड़ाबाजार के बड़तल्ला स्ट्रीट स्थित भैरुबाड़ी के श्री सिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में 26 सितम्बर से प्रारम्भ हुए श्री अष्ट महालक्ष्मी महायज्ञ का श्री सिद्ध महालक्ष्मी प्राकट्य उत्सव के साथ विधिवत समापन हुआ।
Burrabazar
मुख्य पुजारी पं. अशोक भादाणी के सानिध्य में मां की प्रतिमा को विभिन्न द्रव्यों से स्नान कराया गया। सहायक आचार्य पं. विमल भादाणी, पं. आशीष भादाणी एवं पं. ललित भादाणी ने वैदिक मंत्रों के साथ विधिपूर्वक पूजन कराया।
सुधा राजीव पेड़ीवाल, निधि रितेश नाथानी, सुचित्रा खटोड़, आनंद झुनझुनवाला, सोनी साव तथा अन्य भक्तों ने पूजन किया।
मुख्य पुजारी पं. अशोक भादाणी ने बताया कि अष्टदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सिद्ध महालक्ष्मी पात्र पूजन, श्री सूक्त व कनकधारा पाठ के साथ प्रतिदिन ही हवन कार्यक्रम में भक्तों ने हिस्सा लिया।
भक्तों की ओर से छप्पन भोग अर्पित किए गए। श्री सिद्ध महालक्ष्मी के संग विराजमान श्री सिद्धि विनायक व श्री इच्छापूर्ण हनुमान के दर्शनीय श्रृंगार ने भक्तों को मंत्र मुग्ध किया।
आयोजन में विधायक विजय ओझा, पूर्व उपमहापौर मीना देवी पुरोहित, समाजसेविका पूर्णिमा कोठारी, राजकुमार व्यास (काकू), अमित गुप्ता, सुशील कोठारी, मनोज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
मंदिर परिवार की ओर से रजनी भादाणी, भारती भादाणी, निधि भादाणी, प्रीति भादाणी ने श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अनिल लाटा, मोहिनी केडिया व जयंत व्यास ने भजनो की अमृत वर्षा की।
आरती व भण्डारे के आयोजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम की सफलता में आकाश, चंदन, लक्ष्मी नारायण तिवारी, बाबू हर्ष, सत्यनारायण जोशी, प्रीति सेठिया व अन्य सक्रिय रहे।
