RBI Repo Rate Hike – 43 महीनों में पहली बार RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, होम लोन से कार लोन तक होंगे महंगे

देश

RBI Repo Rate Hike – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने करीब 43 महीने के बाद पहली बार रेपो रेट को बढ़ा दिया है।

RBI Repo Rate Hike

आरबीआई गवर्नर ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स के की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिसके बाद रेपो रेट बढ़कर 5.5 फीसदी हो गया है।

इस फैसले के बाद देश में होम लोन और कार लोन के अलावा बाकी रिटेल लोन की ईएमआई महंगी हो जाएगी।

गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने घोषणा की कि मौजूदा समय में जिस तरह की ग्लोबल आर्थिक स्थितियां देखने को मिल रही है उसे देखते हुए पॉलिसी रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया गया है।

इससे पहले आरबीआई ने लगातार चार बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। वहीं साल 2025 में फरवरी से लेकर दिसंबर तक रेपो रेट में 125 प्वाइंट्स की कमी की थी।

Share from here