Bankshall Court – कोलकाता की बैंकशाल कोर्ट में वकीलों के एक समूह पर हमला करने के आरोप में बीजेपी नेता कुशल पांडे को गिरफ़्तार किया गया है।
Bankshall Court
आरोप है कि कोर्ट परिसर में कुछ वकीलों के साथ मारपीट की गई थी, इसी घटना के सिलसिले में बीजेपी नेता को गिरफ़्तार किया गया है।
गिरफ़्तारी के बाद वकीलों ने लालबाज़ार तक मार्च करने का अपना फ़ैसला वापस ले लिया है; वे बैठक के बाद आगे की कार्रवाई पर फ़ैसला करेंगे।
उल्लेखनीय है कि हेयर स्ट्रीट पुलिस ने यूट्यूबर दीपक व्यापारी को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुवेंदु अधिकारी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ़्तार किया था।
जब दीपक को बैंकशाल कोर्ट लाया गया, तो प्रदर्शनकारियों ने उस पर अंडे फेंके। इसपर वकीलों ने अंडे फेंकने का विरोध किया।
आरोप है कि उसके बाद वकीलों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ़्तार किया था।
Bankshall Court के वकीलों ने कुशल पांडे की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन काम बंद रखने के साथ-साथ गुरुवार को लालबाज़ार तक मार्च करने का आह्वान किया था।
इस पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने चिंता जताई थी। हालाँकि, कुशल पांडे की गिरफ़्तारी के बाद लालबाज़ार तक मार्च को स्थगित कर दिया गया है।
