Kalighat TMC BJP Clash – कालीघाट बना रणक्षेत्र, अभिषेक बनर्जी…

कोलकाता

Kalighat TMC BJP Clash – शुक्रवार देर रात को कालीघाट का इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। घटना अभिषेक बनर्जी के घर के सामने हुई।

Kalighat TMC BJP Clash

अभिषेक बनर्जी का आज जन्मदिन है। जन्मदिन मनाने के लिए तृणमूल कार्यकर्ता उनके घर के बाहर पहुँचे थे।

आरोप है कि रात करीब 2:00 बजे भाजपा कार्यकर्ता अचानक वहां पहुंचे और “चोर-चोर” के नारे लगाने लगे।

साथ ही, यह भी आरोप है कि उनके जन्मदिन के लिए लगाए गए अभिषेक के बैनर, कटआउट और तस्वीरें फाड़ दी गईं।

जब तृणमूल समर्थकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो दोनों गुटों के बीच बहस हो गई, जो बाद में मारपीट तक पहुँच गई।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और तृणमूल नेता व डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी के समर्थकों के बीच बहस, हाथापाई, पत्थरबाजी और आमने-सामने की लड़ाई के बाद इलाके में तनाव फैल गया है।

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उनके दफ्तर में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को दोनों गुटों को हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके विरोध में, अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार रात अपने घर के बाहर धरना शुरू कर दिया, इस दौरान उनकी पुलिस के साथ तीखी बहस भी हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों ने लाठियों से हमला किया। पुलिस के दखल के बाद, शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे अभिषेक अपने घर के अंदर वापस चले गए।

अभिषेक ने कहा, “इन हमलों के जरिए मुझे जान से मारने की साजिश रची जा रही है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने एक पुलिस अधिकारी को थप्पड़ भी मारा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अभिषेक बनर्जी ने लिखा – धन्यवाद कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ये सब चुपचाप देखने के लिए।

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि काली पूजा की मूर्ति लेने जाते समय रास्ते को रोककर जन्मदिन मनाने ने का विरोध करने पर बहस शुरू हुई।

Share from here