ED Raid – प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज यानी बुधवार सुबह कोलकाता और आस पास के जिलों में छापेमारी की।
ED raid
ईडी अधिकारी नरेंद्रपुर सहित तीन अन्य जगहों पर पहुँचे हैं। केंद्रीय एजेंसी एक चावल व्यापारी से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में पहुँचे हैं।
आरोप है कि कारोबारी अपने चावल के कारोबार की आड़ में ‘हवाला’ नेटवर्क के जरिए पैसों का लेन-देन कर रहा था।
इन आरोपों के बाद, ED की एक टीम ने नरेंद्रपुर में श्यामलाल व्यापारी नाम के इस चावल व्यापारी के घर और दफ्तर में तलाशी शुरू कर दी है।
इस मामले में कुछ समय पहले गुवाहाटी में एक केस दर्ज किया गया था। इसी सुराग के आधार पर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने छापेमारी की।
Share from here
