Jharkhand Accident : झारखंड के रामगढ़ में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
Jharkhand Accident
हादसा बीती रात करीब दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर कुजू ओपी थाना क्षेत्र के पैंकी गांव के पास हुआ।
बिहार के नालंदा जिले से आ रही एक स्कॉर्पियो पीछे से अज्ञात वाहन से टकरा गई। स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे।
हादसे में पांच महिलाओं और आठ पुरुषों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक बच्ची और एक बच्चा भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सभी रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। घायल का रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज जारी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।
Share from here
