अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- ओछी राजनीति की बजाए दिखाएं एकजुटता

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-चीन सैन्य झड़प मामलें में सरकार पर आरोप लगाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें क्षुद्र राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र हित में एकजुटता दिखानी चाहिए।

अमित शाह ने इस झड़प में घायल हुए सेना के एक जवान के पिता का वीडियो ट्वीट में डाला है और सरकार पर आरोप लगाने के लिए राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा है कि बहादुर जवान के पिता ने राहुल गांधी को स्पष्ट संदेश दिया है। जब समूचा राष्ट्र एकजुट है तो राहुल को भी ऐसे में क्षुद्र राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र हित में एकजुटता दिखानी चाहिए।

 

इस वीडियो में जवान के पिता कह रहे हैं कि भारतीय सेना चीन की सेना को हरा सकती है और राहुल गांधी को इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि उनका बेटा ठीक होने के बाद फिर से देश के लिए लड़ेगा।

 

गृह मंत्री का यह ट्वीट कांग्रेस नेता द्वारा शुक्रवार को डाले गये उस वीडियो के बाद आया है, जिसमें एक पिता पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों पर हमले के बारे में बता रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच सोमवार रात गलवान घाटी क्षेत्र में हुई झड़प में 20 सैनिक भारतीय शहीद हो गये थे, जिनमें बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग असफर भी शामिल थे। 

Share from here