sunlight news

पंजाब एंड सिंध बैंक के दो खातों में 112 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

नई दिल्ली । पंजाब एंड सिंध बैंक में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल बैंक के साथ 112 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है। बैंक ने  रिजर्व बैंक को इस बात की जानकारी दी है।  वह इस बारे में केंद्रीय जांच ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में है। 

 

बैंक ने कल शेयर बाजार को इस बात की सूचना देते हुए कहा है कि 112.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। ये खाते महा एसोसियेटिड होटल्स और एडयार जिंक के हैं। बैंक के शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबकि एसोसियेटिड होटल्स प्रा. लि. से संबंधित ऋण खाते में 71.18 करोड़ रुपये का बकाया है। उसने कहा कि एनपीए खाते को धोखाधड़ी घोषित किये जाने की सूचना भारतीय रिजर्व बैंक को दी जा चुकी है। फिलहाल महा एसोसिएटिड होटल्स का मामला एनसीएलटी में लंबित है।

 

तो वहीं दूसरी तरफ बैंक के साथ दूसरी धोखाधड़ी एडयार जिंक ने की है। एडयार जिंक का एनपीए खाता 41.24 करोड़ रुपये के बकाये के साथ धोखाधड़ी वाला खाता घोषित कर दिया गया है

Share from here