Advertisement
sunlight news

हंदवाड़ा – घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर
कुपवाड़ा। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा की नियंत्रण रेखा के साथ सटे नौगाम सेक्टर में सेना ने शनिवार सुबह एक घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। सेना ने आतंकियों के शवों के साथ दो एके-47 तथा अन्य गोला-बारूद बरामद किया है। सुरक्षाबलों ने नौगाम सेक्टर के साथ सटे इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 
जानकारी के अनुसार हंदवाड़ा की नियंत्रण सेखा के साथ सटे नौगाम सेक्टर में शनिवार तड़के कुछ संदिग्ध हलचल देखी। इस पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में सेना ने दो घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को मार गिराया। सेना ने मौके से हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया है। सुरक्षाबलों द्वारा सेक्टर में तथा इसके साथ लगते क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari