दो दिवसीय दौरे पर लेह पहुँचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देश

भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पिछले दिनों सीमा पर बढ़े तनाव के बाद अब हालात सुधरने लगे हैं। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवाणे लेह हवाई अड्डे पर पहुंचे। रक्षा मंत्री दो दिवसीय दौरे पर हैं। रक्षा मंत्री आज लेह में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

 

रक्षा मंत्री पेंगोंग झील के पास स्थिति स्टाकना के लुकंग इलाके पहुंचे हैं जहां उनके रक्षा मंत्री के सामने थल सेना और वायुसेना के जवानों से मुलाकात करेंगे व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। रक्षा मंत्री यहां सेना के जॉइंट ऑपरेशन का प्रदर्शन भी देखने वाले हैं।

 

LAC पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से ही राजनाथ सिंह का लेह दौरा प्रस्तावित था। इससे पहले खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी लेह का दौरा किया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari