देश मे 24 घंटे में कोरोना के 61,871 नए मामले, 72,614 हुए ठीक

देश

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 61, 871 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1033 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75 लाख के करीब हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 72 हजार 614 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 74 लाख 94 हजार, 551 हो गई है। इनमें 7 लाख 83 हजार 311 ही एक्टिव मरीज हैं। अब तक कुल 65 लाख 97 हजार 209 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं और स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 से 1 लाख 14 हजार 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari