Advertisement
kolkata metro suicide

मेट्रो के आगे कूदा व्यक्ति, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान

कोलकाता
कोलकाता। कोलकाता की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में आज एक बार फिर एक व्यक्ति ने खुदकुशी करने की कोशिश की। 
मंगलवार दोपहर 12:12 बजे एस्प्लानेड स्टेशन पर अप लाइन में आ रही मेट्रो ट्रेन के सामने एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिया, जिससे वह व्यक्ति की ट्रेन के नीचे तो आ गया लेकिन उसकी जान बच गई है।
गंभीर हालत में उसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेट्रो की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी इंद्रानी बनर्जी ने बताया कि घटना के बाद कुछ देर के लिए मैदान से कवि सुभाष तक कुछ देर के लिए मेट्रो सेवा बाधित रही। बाद में 12:59 पर मेट्रो सेवा सामान्य हो गई है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari