Advertisement
sunlight news

गौ तस्करी का सरगना इनामुल हक लाया गया कोलकाता

कोलकाता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों से बांग्लादेश में गौ तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना इनामुल हक को शनिवार को कोलकाता लाया गया है। उसे शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने दिल्ली के एक गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया था। मूल रूप से मुर्शिदाबाद जिले में उसका ठिकाना है जहां से बीएसएफ के उच्च अधिकारियों को अपने पाले में कर बड़े पैमाने पर देश भर से लाई जाने वाली गायों की  सीमा पार तस्करी करता है। 
 प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह हवाला कारोबारी भी है इसलिए उसके जरिए बड़ी धनराशि न केवल विदेशों में तस्करी की गयी है बल्कि आतंकवादियों तक भी पहुंची है। इसीलिए इनामुल हक एक अहम कड़ी हैं। 
सीबीआई इन सभी संभावनाओं को खंगाल रही है और जांच एजेंसियां उससे गहन पूछताछ की तैयारी में है। बीएसएफ के कमांडेंट सतीश कुमार भी इस तस्करी में शामिल रहे हैं। फिलहाल वह फरार है। उनकी तलाश में सीबीआई की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari