Advertisement
sunlight news

बिरसा मुंडा का अपमान कर रही है तृणमूल : दिलीप घोष

बंगाल
कोलकाता। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को आरोप लगाया है कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस बिरसा मुंडा का अपमान कर रही है। तृणमूल दावा कर रही है कि अमित शाह ने बांकुड़ा में श्रद्धांजलि अर्पित की वह मूर्ति बिरसा मुंडा की नहीं है। इसी के आधार पर तृणमूल ने भाजपा को बंगाली विरोधी करार दिया है। 
इसे लेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक पत्रकार सम्मेलन में स्पष्ट किया कि मूर्ति बिरसा मुंडा चौराहे पर हैं। इसकी स्थापना तृणमूल द्वारा की गई थी। अब वे कहते हैं कि यह बिरसा मुंडा की मूर्ति नहीं है। तब तृणमूल ही बिरसा मुंडा का अपमान कर रही है। तृणमूल के नेतृत्व वाली जिला परिषद ने इस मोड़ का नाम बिरसा मुंडा मोड़ रखा है। वहां पहले एक छोटी मूर्ति थी। सरकार ने एक नई मूर्ति लगाई है। अब कह रहे हैं, यह एक नायक की मूर्ति नहीं है, बल्कि एक शिकारी की मूर्ति है। तो तृणमूल ही बिरसा का अपमान कर रही है। क्या वे बिरसा मुंडा को एक शिकारी के रूप में देखते हैं? हम महान व्यक्ति के रूप में देखते हैं। मैंने मूर्ति के नीचे एक तस्वीर भी लगाई। गृह मंत्री ने भी माल्यार्पण किया। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari